चित्तौड़गढ़. दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न यहां आप के कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में मनाया। कार्यकर्ता पार्टी का चुनाव चिन्ह झाडू लेकर कलेक्ट्रेट में आए और परिसर में कुछ देर नारेबाजी के साथ सफाई की। पार्टी के चांदमल गर्ग के अनुसार जीत की खुशी में झंझरिया तालाब कच्ची बस्ती में फल मिठाई भी बांटी गई।