पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर लूट मामले में जांच जारी

कंटेनर लूट मामले में जांच जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडगढ। चित्तौडगढ-कोटा फोरलेन पर रविवार रात हुई कंटेनर लूट के मामले में सदर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। सदर थानाधिकारी दिनेश सुखवाल ने मंगलवार को रिठोला चौराहा से लेकर मंगलवाड थाना क्षेत्र तक कई जगह पर पहुंच कर जांच की।
पुलिस ने ट्रक चालकों सहित अन्य लोगों से बात की। कंटेनर चालक खलासी से भी वापस जानकारी ली गई। अन्य पुलिस थाना क्षेत्रों की टीमें भी जांच में लगी हुई है। टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।