पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद में सामान्य वर्ग के सदस्य केवल चार

जिला परिषद में सामान्य वर्ग के सदस्य केवल चार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़। जिला प्रमुख बनी लीला जाट ने जिला परिषद वार्ड चुनाव के लिए मात्र मात्र 11 हजार रुपए खर्च किए, जबकि उप जिला प्रमुख पिंकी अहीर के अपने वार्ड चुनाव पर 27 हजार खर्च हुए।

चुनाव में जिप सदस्य के लिए अधिकतम 80 हजार पंस सदस्य के लिए 40 हजार रुपए की खर्च सीमा तय की गई थी। जिला निर्वाचन विभाग अब प्रत्याशियों द्वारा पेश किए निर्वाचन व्यय के लेखा-जोखा को अंतिम रूप देने में जुटा है।
वार्ड नंबर दस से चुनाव लड़कर जिला प्रमुख बनी सिंहपुर निवासी लीला जाट ने 11000 हजार उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के देवेंद्रसिंह ने 3800 रुपए खर्च किए। इसी तरह उप जिला प्रमुख राशमी की पिंकी अहीर ने 27000 रुपए उसकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की पुष्पा ने 3330 रुपए खर्च किए। इधर, निर्वाचन विभाग के अनुसार किसी भी प्रत्याशी की ओर से पेश चुनाव खर्च के संबंध में आपत्ति बुधवार तक प्रारूप में पेश कर की जा सकती है, लेकिन यह सबूत के साथ होनी चाहिए। जिले की 11 पंचायत समितियों के 173 सदस्य चुनाव में 368 प्रत्याशियों में से 39 ने एक भी रुपया पोस्टर, बैनर, पंपलेट पर खर्च नहीं किया।

रतनीने एक पैसा खर्च नहीं किया: जिपवार्ड नंबर 22 की कांग्रेस प्रत्याशी रतनीबाई ने अपने चुनाव में एक भी रुपया खर्च नहीं होने की जानकारी दी।

लक्ष्मीने खर्च किए सबसे ज्यादा: जिपमें सबसे ज्यादा खर्च बताने वालों में वार्ड सात से निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीदेवी ने 34300 तथा वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर लौहार ने 33200 रुपए खर्च करने की जानकारी दी।

जिप में आरक्षण और चुनाव बाद स्थिति

वार्ड स्थिति कुल वार्ड जीतकर आए अंतर

ओबीसीसामान्य 2 3 + 1

ओबीसी महिला 2 10 + 8

सामान्य 7 3 - 4

महिला 6 1 -5

इसी कारण यह पहली बार....

पहलीबार जिला प्रमुख उप प्रमुख के दोनों पदों पर ओबीसी महिलाएं काबिज हुई। चेयरपर्सन का पद आरक्षित होने पर आम तौर पर राजनीतिक दल वाइस चेयरपरसन का पद सामान्य वर्ग खासकर सामान्य पुरुष को देते आए हैं। इस बार हालत यह हुई कि सत्तासीन दल में यह पद लेने के लिए कोई सामान्य पुरुष ही नहीं। वैसे पिछली बार भी भाजपा ने जिला प्रमुख पद एसी महिला आरक्षण के बाद उप प्रमुख पद ओबीसी पुरुष के बतौर मीठुलाल जाट को दिया था।

सबसे ज्यादा छह जाट सदस्य

जिप के नवनिर्वाचित बोर्ड में जातिगत आधार पर संख्या देखे तो 25 में से छह जाट है। इसमें चार भाजपा दो कांग्रेस में है। इसके अलावा राजपूत, धाकड़, गुर्जर ब्राहमण सदस्य दो-दो है। राजपूत गुुर्जर कांग्रेस के तथा धाकड़ बीजेपी के है।