पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में कोच गंदा तो ऑनलाइन करें शिकायत

ट्रेन में कोच गंदा तो ऑनलाइन करें शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | रेलवेने स्वच्छता को प्राथमिकता के तहत ट्रेनों में गंदगी की शिकायत पर तत्काल सफाई हो इसके लिए नई साइड cleanmycoach.com शुरू की है। इस पर यात्री सफर करते समय ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। इसमें सबसे पहले नाम, ट्रेन नंबर, कोच, पीएनआर, किस स्टेशन से यात्रा शुरू की और मोबाइल नंबर तथा कोड नंबर डालकर सबमिट करे। शिकायत मिलने के बाद जिस स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने वाली होगी, वहां के स्टेशन प्रशासन को मैसेज से सूचना दी जाएगी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही सफाईकर्मी संबंधित कोच में पहुंचकर सफाई करेंगे। जल्द ही यह सुविधा सभी स्टेशनों पर शुरू हो रही है।