चित्तौडगढ। शहर के चित्तौडगढ गैस सर्विस के उपभोक्ताओं के लिए अब आईवीआरएस सुविधा लागू कर दी गई है। चित्तौडगढ गैस सर्विस के मोहम्मद यामीन छीपा ने बताया कि आईवीआरएस सुविधा का उपयोग लेने के लिए उपभोक्ता को पहले अपने
मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसके बाद वह कंपनी द्वारा जारी की गई सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। इस सुविधा के अनुसार उपभोक्ता जिस मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन कराएगा, उसी नंबर से ही उपभोक्ता का सिलेंडर बुक होगा। उपभोक्ता को अब 9785224365 आईवीआरएस नंबर पर गैस सिलेंडर की बुकिंग करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा से उपभोक्ता 24 घंटे में किसी भी समय गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि शहर में चित्तौडगढ सर्विस के 15 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।