पुरस्कार वितरण समारोह आज
चित्तौड़गढ़ | राजकीयकन्या कॉलेज में बुधवार सुबह 11 बजे छात्रसंघ का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
छात्रसंघ मुख्य परामर्शदाता डॉ. श्रीप्रभा शर्मा एवं छात्रसंघ अध्यक्ष रुचिका सोमानी ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी होंगे। अति विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, विशिष्ट अतिथि बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख लीला जाट, नगर परिषद उप सभापति भरत जागेटिया होंगे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जगदीशचंद्र भदादा करेंगे।