साध्वी के 33 उपवास पर तपपूर्ति महोत्सव
तपस्वीर| साध्वी श्री हित साधना के 33 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर बुधवार को तपपूर्ति महोत्सव मनाया गया।
संथारा प्रेरिका उपप्रवर्तनी साध्वी सत्य साधना ने ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित महोत्सव के दौरान हित साधना मसा को पचखान करवाया। चंद्रबाला महिला मंडल ने साध्वीगण काे केसर के छीटे लगाए। मुख्य अतिथि संपतलाल कोठारी पूना, विशिष्ट अतिथि बिलमचंद कोचर जोधपुर, सुरेंद्र रामसुखा, हितेश नाहर, मीठालाल तालेड़ा, संपतराम रांका भोपालगढ़, दिनेश रांका मुंबई, लखीचंद रांका पूना, देवराम लोढ़ा ब्यावर थे। अध्यक्षता सतीश कुमार पूना ने की। रांका परिवार भोपालगढ़ की ओर से साध्वी का अभिनंदन किया।
प्रवीण कोठारी परिवार की ओर से दिवाकर भजनों की सीडी एवं संपतलाल रांका की ओर से नवकार मंत्र तस्वीर का विमोचन किया गया। साध्वी अरूण प्रभा, तन्मय दर्शना, हर्ष प्रज्ञा, गुरु छाया, सौम्य ज्योति मसा ने तप की महिमा बताई। अर्चना चौधरी, मुस्कान जैन, पायल चौरडिय़ा, संगीता चीपड़, उषा बोथरा ने भजन सुनाए। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के मंत्री मोहनलाल चंडालिया, संरक्षक सूर्यप्रकाश सिरोया, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल सांखला, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनिल दुग्गड़ आदि ने स्वागत किया। संचालन विजय लोढ़ा निम्बाहेड़ा ने किया।
इससे पूर्व सुबह सवा नौ बजे अंबेश भवन से तपस्वी साध्वी अन्य साध्वियों सहित जुलूस के रूप में ओसवाल पंचायत भवन पहुंची। भोपालगढ़ जोधपुर, पूना, सूरत, चेन्नई, मुंबई, शिवड़ी, ब्यावर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, फतहनगर, भादसोड़ा आदि जगह से श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। मंत्री मोहनलाल चंडालिया ने आभार जताया।
कपासन | तपस्वीसाध्वी को जुलूस के रूप में समारोह स्थल पर ले जाते हुए अन्य साध्वीगण श्रावक-श्राविकाएं।