मालेगांव का सुपरमैन की स्क्रीनिंग 27 को
चित्तौड़गढ़ | चित्तौडग़ढ़फिल्म सोसायटी द्वारा अपनी पहली फिल्म मालेगांव का सुपरमैन की स्क्रीनिंग 27 सितंबर को होगी। विजन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. साधना मंडलोई ने बताया कि यहां कॉलेज में शनिवार दोपहर 12 बजे फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। आकाशवाणी चित्तौडग़ढ़ के कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण व्यास फिल्म पर अपनी टिप्पणी देंगे तथा उपस्थित दर्शक आपस में संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि फिल्मकार फैज अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म मालेगांव का सुपरमैन को चुना गया है। यह फिल्म एक तरफ हमारे वर्तमान परिदृश्य में व्याप्त सिनेमा के लिए निर्धारित करोड़ों के बजट की अवधारणा को तोड़ती है तो दूसरी ओर देहाती अंचल के एक कल्पनाशील युवा फिल्मकार के हौंसले को पुष्ट करती है।