प्रवेश के लिए शिविर 27 को
वर्द्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के प्रतिनिधियों द्वारा कॉलेज में अध्ययन केंद्र पर स्नातक, स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठयक्रम प्रवेश के लिए शिविर महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित होगा। मुख्य समन्वयक डॉ. एमएल पितलिया एवं सह समन्वयक गोपाललाल आगाल ने बताया कि इस प्रकार का शिविर पहली बार 27 28 को कॉलेज परिसर में होगा। कोटा ओपन युनिवर्सिटी में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी शिविर में कार्यालय समय में फीस जमा करा सकते हैं।