पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाठक के निर्देशन में 12 को सुंदरकांड पाठ

पाठक के निर्देशन में 12 को सुंदरकांड पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | श्रीबालाजीमेवाड़ मित्र मंडल की प्रताप पार्क में मीटिंग हुई। संजय बंसल ने बताया कि मीटिंग में 12 अक्टूबर को महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में ख्याति प्राप्त गुरुजी अश्विनी कुमार पाठक द्वारा किए जाने वाले 5402 वे संगीतमय सुंदरकांड पाठ तैयारियों पर चर्चा की गई।

राम दरबार की झांकी सजाने, मीटिंग व्यवस्था, जल, प्रसाद व्यवस्था के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई। मीटिंग में दिनेश हेडा, आनंद अग्रवाल, नंदलाल वैष्णव, विजयसिंह चौधरी, बीके राणावत, नीना निगम, सीमा हेडा, रुचि शर्मा, हनुमान शर्मा, रामचंद गुर्जर, मनोज अग्रवाल, विजय शर्मा, महावीर भट्ट, रमेश अग्रवाल, एदलसिंह चौधरी, अभिजय निगम, नरेंद्रसिंह राणावत, प्रणवेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने सुझाव दिए।