पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवाड़ को जम्मू से जोड़ा, पर चित्तौड़गढ़ फिर बाइपास

मेवाड़ को जम्मू से जोड़ा, पर चित्तौड़गढ़ फिर बाइपास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेने फेस्टिवल सीजन में मेवाड़वासियों को सीधे जम्मूतवी से जोड़ने के लिए नौ ट्रिप के रूप में गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक यह ट्रेन उदयपुर से जम्मूतवी चलेगी। हालांकि रेलवे ने चित्तौड़गढ़ जंक्शन की फिर से उपेक्षा करते हुए इतनी महत्वपूर्ण ट्रेन को भी वाया चंदेरिया ही निकालने का निर्णय लिया है। ट्रेन का नाम गरीब रथ है, लेकिन इसमें सामान्य या मध्यम वर्ग के यात्रियों को बैठने के लिए जनरल कोच या स्लीपर नहीं मिलेंगे। ट्रेन में 11 थर्ड एसी दो पॉवर कार डिब्बे सहित 13 कोच ही रहेंगे।

ट्रेन संख्या 04972 जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रति गुरुवार को सुबह 9.30 बजे रवाना होकर जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया होते हुए अगले दिन शुक्रवार को सुबह 8.55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। तीन घंटे ठहराव के बाद वापसी में ट्रेन संख्या 04971 तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रति शुक्रवार सुबह 11.50 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार दोपहर 1.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

इधर, स्टेशन प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह ट्रेन तीन अक्टूबर को उदयपुर से रवाना होगी। इसके एसी कोच में अभी 351 सीटें और उपलब्ध है।

दोनोंसमय ट्रैक खाली, फिर भी नहीं आएगी ट्रेन: जम्मूतवी-उदयपुरट्रेन का संचालन गांधी जयंती से हो रहा है। चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर इस ट्रेन को नहीं लाया जा रहा है, जबकि जम्मूतवी से उदयपुर जाते समय यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 6.30 बजे तथा उदयपुर से वापसी में इसी दिन दोपहर 2.13 बजे चंदेरिया से गुजरेगी। दोनों समय चंदेरिया-चित्तौड़गढ़ का ट्रैक तथा जंक्शन के सभी प्लेटफार्म खाली रहते है। ऐसे में इस ट्रेन को चित्तौड़गढ़ होकर गुजारना चाहिए जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।

दोनोंदिशाओं से यहां करेगी ठहराव: ट्रेनसंख्या 04972 प्रति गुरुवार सुबह 9.30 बजे जम्मू से रवाना होकर पठानकोट छावनी, जालंधर कैंट, लुंधियाना, धुरी, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर, रात 1.05 जयपुर पहुंचकर 10 मिनट ठहराव कर फुलेरा, किशनगढ़, 3.35 बजे अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, सुबह 5.35 बजे भीलवाड़ा, 6.33 बजे चंदेरिया, आठ बजे मावली जंक्शन, 8.40 बजे राणाप्रताप नगर होते हुए 8.55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04971 प्रति शुक्