पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने धरे मीरा, कृष्ण के विविध रूप

बच्चों ने धरे मीरा, कृष्ण के विविध रूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मीरामहोत्सव रजत जयंती के तहत मीरा स्मृति संस्थान की ओर से रविवार को श्रीसांवलियाजी विश्रांति गृह में मीरा कृष्ण बनो तथा नृत्य प्रतियोगिता हुई। मीरा कृष्ण बनो में 30 तथा मीरा नृत्य प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वीणा खमेसरा, अध्यक्ष डा. अरुणिमा सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एके डांगी थे। मीरा कृष्ण बनो प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सानवी ईनाणी, द्वितीय मेहुल ईनाणी तृतीय सौरभ दीक्षित ऋग्वेद व्यास रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम ख्वाइश जैन, द्वितीय मनस्वी ईनाणी तृतीय आगम जैन, नित्या व्यास रही। मीरा नृत्य प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम निव्यास व्यास, द्वितीय इशिता काबरा, तृतीय ख्वाइश जैन रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम कुसुम सोनी रही। मीरा भजन वरिष्ठ वर्ग में प्रथम सुरभि आर्य, द्वितीय रेखा सोलंकी, तृतीय स्थान पर रुचिका सोलंकी रही। स्वागत संस्थान अध्यक्ष बीएल शिशोदिया, सचिव प्रो. एसएन समदानी, डा. एएल जैन, जेपी भटनागर, डा. डीपी चतुर्वेदी, प्रदीप दीक्षित, बाबू खान, विनायक द्विवेदी ने किया। विजेताअों को संस्थान अध्यक्ष भंवरलाल शिशोदिया, सचिव समदानी ने पुरस्कार दिए।

चित्तौड़गढ़ | मीरारजत जयंती महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में विविध रूप धरे बच्चे।