दोनों अस्पताल परिसर में सफाई की
चित्तौड़गढ़ | स्वच्छताअभियान के तहत नगर परिषद द्वारा राजकीय महिला एवं बाल अस्पताल एवं श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नप आयुक्त मगनलाल योगी ने बताया कि दोनों अस्पतालों में सफाई अभियान के तहत परिसर के बाहर झाडिय़ां, धूल-मिट्टी, कंकरीट, मलबा की सफाई की गई। अस्पताल परिसर में मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक पाउडर का छिड़काव भी किया।