शहीद भगतसिंह जयंती पर रक्तदान
चित्तौड़गढ़ | शहीदभगतसिंह नवयुवक मंडल गांधीनगर की ओर से भगतसिंह की जयंती पर रक्तदान किया गया। मंडल अध्यक्ष हिमांशु सुखवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे सांवलियाजी अस्पताल में रक्तदान किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष राजेंद्र जीनगर, मनीष मीणा, पंकज सेन, राजेंद्र धोबी, दीपक राजोरा, मयूर कुमावत उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे शहीद भगतसिंह पार्क में 251 दीपक प्रज्जवलित कर शहीद भगत सिंह को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्षद लादूलाल लौहार, हरिप्रसाद कुमावत, सुरेशचंद्र सुखवाल, भगवतीलाल सुथार, कालूलाल सुथार, अंकित कुमावत, लखन मीणा, रितेश मीणा, हेमंत, राजेंद्र राजपूत, बलवंत सुथार मौजूद थे।