विश्व बैंक निदेशक गर्ग 30 को आएंगे
राजस्थानके पूर्व वित्त सचिव विश्व बैंक के मनोनीत कार्यकारी निदेशक सुभाषचंद गर्ग एक दिवसीय प्रवास पर 30 सितंबर सुबह 11 बजे चित्तौड़गढ़ आएंगे।
चित्तौड़गढ़ अरबन को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डा. आईएम सेठिया के अनुसार गर्ग सुबह 11.30 बजे होटल श्रीजी में उनके सम्मान में अरबन बैंक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में बैंक द्वारा आमसभा में घोषित अल्पबचत रक्तदान चेतना वर्ष के शुभारंभ के साथ ही गर्ग के विश्व बैंक में निदेशक मनोनीत होने पर अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद गर्ग राजस्थान में आर्थिक विकास की संभावनाएं विषय पर उदबोधन देंगे। अरबन बैंक के सीईओ आरएस नाहर के अनुसार कार्यक्रम में कलेक्टर वेदप्रकाश, एसपी प्रसन्नकुमार खमेसरा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक समूह के अधिकारी नागरिक उपस्थित रहेंगे। गर्ग कार्यक्रम के बाद दुर्ग भ्रमण कर जयपुर के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि गर्ग ने करीब 26 साल पहले उपखंड अधिकारी के रूप में चित्तौडगढ से ही प्रशासनिक जीवन की शुरूआत की थी। चित्तौडगढ से यात्रा प्रारंभ कर विश्व बैंक तक पहुंचना इस जिले और राज्य के लिए गौरव की बात है। गर्ग नाथद्वारा से रवाना होकर पहले सांवलियाजी पहुंचेंगे।