सरदार अहमद अशरफी का उर्स 11 से
चित्तौड़गढ़ | बूंदीरोड स्थित सूफी संत हजरत सैयद सरदार अहमद अशरफी (रअ ) का चार दिवसीय उर्स 11 से 14 अक्टूबर तक दरगाह परिसर में मनाया जाएगा। उर्स की तैयारियों के लिए मौलाना मोहम्मद अशरफी, मोहम्मद यूसुफ अशरफी की सरपरस्ती में मीटिंग हुई। सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी ने बताया कि उर्स का आगाज 11 अक्टूबर को दरगाह के मुख्य द्वार पर परचम कुशाई के साथ होगा। जायरीनों की सुविधा के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई। विद्युत साज सज्जा सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अजहर खान, शाहिद, आलम छीपा, शहनाज खां, यासीन छीपा, मोहम्मद इमरान खान, अब्दुल शमी मंसूरी, चांद मोहम्मद, शादाब खान, राजू छीपा, सोनू कांकरोली उपस्थित थे।
न्यूज़ इनबॉक्स