चित्तौड़गढ़। सांवलियाजीस्थित जवाहर नवोदय स्कूल की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा हुई। परीक्षा चित्तौडग़ढ़ प्रतापगढ़ जिले के सभी पंचायत समिति मुख्यालय स्थित राउमा श्रेणी के स्कूलों में सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई।
प्राचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि दोनों जिलों में बनाए 23 सेंटरों पर 4288 छात्रों तथा 2933 छात्राओं ने परीक्षा दी। पंजीकृत 7570 में से 7221 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे।
डीइओ मुरारी लाल शर्मा तथा विभिन्न प्रशासनिक उड़न दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में हुआ। परिणाम जून में आएगा।
निम्बाहेड़ा.राउमाविएवं राबाउमावि निम्बाहेड़ा में परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य अरविंद मू्ंदड़ा ने बताया कि राउमावि में 434 में से 415 एवं राबाउमावि में 342 में से 330 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
दोनों परीक्षा केंद्रों का डीईओ माध्यमिक मुरारीलाल शर्मा, एडीईओ शांतिलाल सुथार, नवोदय स्कूल सांवलियाजी के सीएलओ सुरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद ने निरीक्षण किया।
निम्बाहेड़ा. नवोदयविद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।