चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र के गांव झाड़ीखेड़ा में शनिवार सुबह एक मकान की पटिट्यां टूटकर एक महिला पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
महात्मा गांधी अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार राशमी थाना क्षेत्र में सिंहाना के पास झाड़ीखेड़ा निवासी लाडूबाई (50) प|ी मेघराज गाडरी शनिवार सुबह घर में खाना बना रही थी। इस दौरान घर की दो पटिट्यां टूटकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में लाडूबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, परिवार ने इस घटना को लेकर किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया और अधिक जानकारी दी।