पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले कम, फिर बढ़ी सुरक्षा

पहले कम, फिर बढ़ी सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़। पंचायतसमिति में प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा में बगावत सामने आते ही प्रशासन को भी अतिरिक्त सावचेती बरतनी पड़ी। पहले सीमित मात्रा में ही जाब्ता तैनात था, लेकिन कुछ ही देर में सुरक्षा और कड़ी करते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में डीएसपी कानसिंह भाटी, दलपतसिंह पंस में सदर सीआई दिनेश सुखवाल मय जाब्ता तैनात रहे।

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान करने आए पंचायत समिति सदस्याें के साथ भाजपा पदाधिकारियों के आने पर आपत्ति जताते हुए नारेबाजी कर दी। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

भाजपा प्रधान उम्मीदवार प्रवीणसिंह राठौड़ के साथ 10 सदस्य अलग-अलग वाहनों में वोट डालने पहुंचे। उनके साथ नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा सहकार संघ जिलाध्यक्ष अनंत समदानी भी थे। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व उप जिला प्रमुख जनकसिंह बस्सी, कांग्रेस शहर महामंत्री नगेंद्रसिंह राठौड़, समेत कार्यकर्ता बेरिकेटिंग के पास पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के समझाइश करने पर भी नहीं मानने पर उन्हें खदेड़ा गया।

इधर, जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर भी पुलिस छावनी के रूप में नजर आया। एएसपी नारायणसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

चित्तौड़गढ़. प्रधानऔर प्रमुख चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट चौराहा पर तैनात जाब्ता।

चित्तौडगढ. भाजपा ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ता को नजरअंदाज किया, इसलिए हमने उसको अपना समर्थन दिया। यह बात पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने प्रधान पद पर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी फार्म भरने वाले भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी को कांग्रेस के समर्थन के सवाल पर कही।
जाड़ावत ने कहा कि कांग्रेस 15 साल से इस पंचायत समिति पर काबिज थी। इस बार कुछ कम मतों से पांच सीटें पीछे रह गई। भाटी ने वरिष्ठता को नजरअंदाज करने की बात पर समर्थन मांगा तो हमने दे दिया। अगर वे कांग्रेस में आना चाहेंगे तो स्वागत करेंगे।