आज होेंगे उपप्रमुख उप प्रधान चुनाव
जिलापरिषद में उपप्रमुख सहित जिले की सभी 11 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के लिए रविवार को चुनाव की प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश के अनुसार उपप्रमुख चुनाव कलेक्ट्रेट तथा उपप्रधानों के चुनाव संबंधित पंचायत समितियों में होंगे। इसके लिए पूरी प्रक्रिया शनिवार को हुए जिला प्रमुख प्रधान चुनाव की तरह ही रहेंगी।
येहो सकते हैं दावेदार: इधर,जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव के बाद पार्टियों में उप जिला प्रमुख और पंस में उपप्रधान पद के लिए मंथन शुरू हो गया। भाजपा में उपजिला प्रमुख पद के लिए सामान्य वर्ग का कोई प्रमुख नाम सामने नहीं होने से डूंगला क्षेत्र से जीते निजी चिकित्सक ताराचंद, निंबाहेड़ा में कनेरा के रामचंद मालवीय सहित दो-तीन नामों पर भी विचार चल रहा है।
पंसमें इनकी दावेदारी: उपप्रधान के लिए चित्तौड़ में बस्सी के सीपी नामधरानी नेहा शर्मा, भूपालसागर में भीमसिंह झाला, भदेसर में चंदनबाला सरुपरिया, निम्बाहेड़ा में सुरेशचंद काबरा, डूंगला में गेहरीलाल जणवा, कपासन में राजेंद्र गोठवाल के नाम चर्चा में हैं।