हनुमानगढ़ को पारी से हराया जयपुर ने
अरिष्ठसिंघवी (4/58), अनिकेत चौधरी (3/60) और रितुराज सिंह (3/84) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जयपुर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। केएल सैनी स्टेडियम पर खेले गए एलीट ग्रुप-ए के मैच में जयपुर ने हनुमानगढ़ को पारी 17 रन से करारी शिकस्त दी। अंतिम दिन फॉलोऑन खेलते हुए हनुमानगढ़ की टीम दूसरी पारी में 220 रन ही बना सकी। हनुमानगढ़ के लिए मनिंदर भाटी ने 103 रन बनाए।
उदयपुर-भीलवाड़ामैच ड्रॉ
एलीटग्रुप के अन्य मैचों में परिणाम नहीं निकल सका। इन मैचों में उदयपुर, बीकानेर और नागौर ने पहली पारी में बढ़त से तीन-तीन अंक हासिल किए। फरहान खान के शतक (125) उदयपुर ने भीलवाड़ा के खिलाफ पहली पारी 9/540 रन पर घोषित की, तो मैच समाप्ति तक भीलवाड़ा ने दूसरी पारी में 7/246 रन बना लिए थे।
वहीं बीकानेर के 8/458 रन के जवाब में धौलपुर की पहली पारी 346 रन तक चली। बीकानेर के मधुर खत्री ने पांच विकेट लिए। खेल समाप्ति तक बीकानेर ने दूसरी पारी में 1/93 रन बनाए। एक अन्य मैच में नागौर की पहली पारी के 332 रन के जवाब में कोटा ने 322 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक नागौर ने अपनी दूसरी पारी में 2/214 रन का स्कोर खड़ा किया।
नरेंद्रपंवार की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता
नरेंद्रपंवार (5/30) और नरेश भाटी (4/32) की घातक गेंदबाजी के सहारे जोधपुर ने प्लेट ग्रुप मुकाबले में पाली को 92 रन से मात दी। वहीं टोंक ने अजमेर को आठ विकेट से हराया। सुमित खत्री ने छह विकेट लिए। टोंक को जीतने के लिए 32 रन का आसान लक्ष्य मिला,जो उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आदित्यअर्जित ने जमाए शतक
प्लेटग्रुप में आदित्य गढ़वाल (135) के शतक से सीकर ने भरतपुर के खिलाफ मैच के 8/345 रन बना पहली पारी में 191 रन की बढत ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भरतपुर ने दूसरी पारी में 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। वहीं श्रीगंगानगर के अर्जित गुप्ता (106*) ने झालावाड़ के खिलाफ शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 4/325 रन का मजबूत स्कोर दिया। जवाब में झालावाड़ ने 7/122 रन बना लिए थे।
जालौर के भव्य ने झटके 11 विकेट
भव्य अत्रे की विध्वंसक गेंदबाजी के चलते जालौर की टीम अलवर पर पूरी तरह हावी हो गई है। भव्य ने छह विकेट झटक अलवर की पहली पारी 180 रन पर ढेर कर दी। जवाब में जालौर ने 205 रन बनाए। दिन का खेल खत्म हो