पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टावर के नाम पर ले लिए 50 हजार

टावर के नाम पर ले लिए 50 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक ग्राहकों से हो रही ठगी

खाते से निकले 20 हजार

मोबाइलटावर लगाने के नाम पर एक युवक से लगभग 50 हजार रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज कराया गया है।

दामाखेड़ा निवासी रतनलाल पुत्र लेहरूलाल तेली ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार रतनलाल ने एक समाचार पत्र में मोबाइल टावर लगाने के लिए जमीन की आवश्यकता होने संबंधी विज्ञापन देखा। उसने विज्ञापन में लिखे मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया, जिसमें उसे आवेदन के लिए 3550 रुपए जमा कराने को कहा गया। इस पर रतनलाल ने संजय शर्मा नाम के बैंक खाते में 14 अगस्त को रुपए जमा करा दिए। इसके बाद उसे टीडीएस की राशि 35 हजार 525 रुपए जमा कराने को कहा गया। ये रुपए भी उसने अलग-अलग तारीखों में जमा करा दिए। इसके बाद इन लोगों द्वारा 35 लाख रुपए का चेक रतनलाल के खाते में जमा कराने के लिए और राशि जमा कराने को कहने पर रतनलाल ने साढ़े 10 हजार रुपए अौर जमा करा दिए। कई दिन तक भी 35 लाख रुपए का चेक खाते में जमा नहीं होने पर रतनलाल ने संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। तीसरे नंबर पर कॉल रिसीव नहीं किए गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।

निम्बाहेड़ा. क्षेत्र के गादोला निवासी एक युवक के साथ फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम के नंबर, पासवर्ड आदि पूछ कर दो हजार रुपए की ठगी कर ली गई। गादोला निवासी बापूलाल गायरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे उसके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को एक बैंक का अधिकारी बता एटीएम नंबर पिन नंबर पूछे। नंबर बताने के कुछ ही देर बाद दो हजार रुपए निकालने के मैसेज बापूलाल के मोबाइल पर आए। बैंक अधिकारी से संपर्क करने पर उसे ठगी का पता चला।

बैंक अधिकारी बन ठग लिए दो हजार