- Hindi News
- मारपीट में महिला गंभीर घायल, चित्तौड़ रैफर
मारपीट में महिला गंभीर घायल, चित्तौड़ रैफर
पारसोली | ईटावामें मंगलवार सुबह दो परिवारों के बीच विवाद के दौरान मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पारसोली अस्पताल से चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया। करीब 40 वर्षीय रतनीबाई प|ी स्व. नारायणलाल भील बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार सुबह रतनीबाई घर पर थी। इस दौरान लीरड़ी निवासी भगवानलाल, रतनलाल सहित कुछ महिला-पुरूष बाइक पर आए तथा रतनीबाई के साथ मारपीट कर। मारपीट में रतनीबाई के सिर में गंभीर चोट से वह घायल हो गई। रतनीबाई के परिजन उसे पारसोली अस्पताल लाए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने से उसे चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया गया। पारसोली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।