सांड ने ले ली चौकीदार की जान
शहरके पावटा चौक क्षेत्र में आवारा सांड ने एक नेपाली चौकीदार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नेपाली चौकीदार करीब सप्ताहभर पहले गंभीर घायल होकर उदयपुर अस्पताल में इलाज करा रहा था। क्षेत्रवासियों के सहयोग से चौकीदार का अंतिम संस्कार किया गया।
नेपाल के ओथाम जिलांतर्गत डूंगाचाला हाल पावटा चौक निवासी नरबहादुर (61) पुत्र वजीरे थापा करीब 17-18 साल से चित्तौड़गढ़ में ही रहकर बाजार में चौकीदारी का काम करता था। काफी समय से वह राणा सांगा बाजार में रात को चाैकीदारी कर रहा था। सप्ताहभर पहले पावटा चौक क्षेत्र में आवारा सांड ने नरबहादुर पर हमला कर उसके पेट में सींग मार दिया। इससे उनके पेट की आंतों को नुकसान पहुंचा।
उदयपुर में इलाज के दाैरान रविवार को नरबहादुर ने दम तोड़ दिया। चित्तौड़गढ़ में नरबहादुर की प|ी ही रहती है। परिचितों ने नरबहादुर के नेपाल में रहने वाले उसके बेटे को भी खबर देते हुए यहां बुलाया। मंगलवार सुबह बेटे के आने पर सेतु मार्ग स्थित मोक्षधाम में नरबहादुर थापा का अंतिम संस्कार किया गया।
मदद को उठे हाथ
नेपालीचौकीदार की मौत का पता चलने पर पावटा चौक क्षेत्रवासियों समेत अन्य लोग परिवार की मदद के लिए उठ खड़े हुए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, हिंदू जागरण मंच के विश्वनाथ पप्सा टांक समेत अन्य क्षेत्रवासियों ने अंतिम संस्कार समेत अन्य कार्य के लिए आर्थिक सहायता जुटाई। इसकेे साथ ही ये लोग अंतिम संस्कार में भी पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि मृतक का परिवार इस मुसीबत की घड़ी में कहीं खुद को अकेला नहीं समझे, इसलिए वे उसकी मदद को आए हैं।
आवारा मवेशियों को लेकर उपजा आक्रोश
शहरके लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में आवारा सांडों आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर रोष जताया है। इन लोगों का कहना था कि आवारा सांड कुत्ते लोगों पर हमला कर देते हैं। नगर परिषद प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जाता है। इसके अलावा सड़कों पर बैठी गायें सांड के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। नगर परिषद इस ओर आंखें मूंदी बैठी है।