ससुराल से तंग आकर हुआ था गायब
सात दिन से लापता प्रकाश डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा में मिला
भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़
चंदेरियाथाना क्षेत्र के बैजनाथिया गांव से सप्ताहभर पहले गायब हुआ युवक प्रकाश जाट डूंगरपुर के समीप बिछीवाड़ा में मिला। प्रकाश ससुराल वालों कर्ज से तंग आकर ससुराल बैजनाथिया से गायब हो गया था। कपड़े मोबाइल ससुराल के कुएं के पास पड़े मिलने से अनहोनी की आशंका से पुलिस ने तीन-चार दिन तक कुएं में तलाश करवाई थी। मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था।
एडिशनल एसपी नारायणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नौ सितंबर को कपासन थाना क्षेत्र के गांव मोडाखेड़ा का प्रकाश पुत्र उदयराम जाट अपने ससुराल बैजनाथिया आया था। रात करीब नौ बजे वह गायब हो गया। तीन दिन कुएं में तलाशी के बावजूद नहीं मिलने पर मामले की जांच के लिए डीएसपी गंगरार दिनेशसिंह रोहड़िया चंदेरिया सीआई दिनेश सुखवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने प्रकाश के रिश्तेदारों उसके साथियों से पूछताछ की, जिसमें प्रकाश के बारे में पता चल गया। प्रकाश के साथी ट्रक ड्राइवर सिंहपुर निवासी जगदीश आचार्य ने बताया कि प्रकाश उसके साथ मुंबई अाया था और वहीं रूक गया। इस दौरान पुलिस ने प्रकाश की तलाश शुरू की तो वह बिछीवाड़ा में ढाबे पर काम करता मिल गया। चंदेरिया पुलिस उसे लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंची। टीम में एएसआई हफीजुररहमान, हैड कांस्टेबल गोवर्धनलाल जाट, गौतमगिरी, देवीलाल, फतहसिंह महेश शामिल थे। इसमें हैड कांस्टेबल गोवर्धनलाल की भूमिका अहम रही।
गौरतलब है कि युवक के ससुराल से लापता होने के मामले में उसके गांव मोडाखेड़ा ननिहाल बनाकिया खुर्द समेत आसपास के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रकाश को ढूंढने की मांग की थी। इन लोगों द्वारा प्रकाश की हत्या होने की आशंका भी जताई गई थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
सीआईदिनेश सुखवाल ने बताया कि प्रकाश के ड्राइवर जगदीश के साथ जाने की आशंका पर डबोक, खेरवाड़ा ऋषभदेव टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसमें जगदीश के अलावा ट्रक में एक और व्यक्ति नजर रहा था। जगदीश से पूछा गया तो प्रकाश द्वारा मना करने के कारण उसने ट्रक में अकेला होने की बात कही।
चित्तौड़गढ़ | चंदेरियाथाने में एएसपी सीआई को जानकारी देता प्रकाश।
तीन-चार महीने गायब रहने का था विचार
प्रकाशजाट ने बताया कि नाता विवाह के लिए उसने ससुराल वालों क