पीएमजी ने डाकघरों का निरीक्षण किया
चित्तौड़गढ़ | पोस्टमास्टर जनरल, दक्षिणी क्षेत्र अजमेर (पीएमजी) जितेंद्र गुप्ता ने जिला मुख्यालय सहित तीन शाखा डाकघरों का निरीक्षण किया। मंगलवार दोपहर में पीएमजी गुप्ता ने प्रधान डाकघर का निरीक्षण कर आवश्यक-निर्देश दिए। इसके बाद शाखा डाकघर सैनिक स्कूल, नगरी, आंवलहेड़ा का निरीक्षण किया। शाखा डाकघरों में सफाई व्यवस्था ही पाने पर संतोष जताया।