हजारों का माल चोरी
चित्तौड़गढ़ | सदरथाना क्षेत्र में प्रतापनगर मीठारामजी का खेड़ा से बैंड की एक दुकान से स्पीकर समेत अन्य हजारों रुपए के उपकरण चोरी हो गए। बैंड मालिक शंकरलाल डांगी ने इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, सोमवार रात देवरी क्षेत्र में भी चोरों ने घरों में घुसने का प्रयास किया। जाग होने से चोर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोर एक बाइक मौेके पर छोड़कर भाग गए। इस संबंध में थाने पर फोन किया, लेकिन पुलिस रात को मौके पर नहीं पहुंची।