मनमानी फीस वसूल रहे स्कूल
चित्तौड़गढ़ | जिलेसहित शहर में कई प्राइवेट स्कूल फीस निर्धारण कमेटी के मानदंडों का उल्ल्घंन कर मनमानी फीस वसूल रहे हैं। युवक कांग्रेस के पूर्व महामंत्री करण सिंह सिसोदिया ने बताया कि फीस निर्धारण कमेटी द्वारा निर्धारित फीस दरों से भी अधिक कई स्कूल फीस वसूल रहे हैं लेकिन, कार्रवाई का मामला ठंडे बस्ते में है। बड़े स्कूलों द्वारा मासिक फीस तीन हजार रुपए से अधिक वसूलने की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से करते हैं तो, सीबीएसई एवं आरबीएसई का मामला बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।