पंचायतीराज में युवाओं की भागीदारी हो
चित्तौड़गढ़ | राजीवगांधी पंचायतीराज संगठन चित्तौडगढ ब्लाक का जनप्रतिनिधि समूह संवाद कार्यक्रम पंस सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने पंचायतीराज को मजबूत बनाने का आहवान करते हुए कहा कि पंचायतीराज ही कांग्रेस की नींव है। युवाओं को अधिकाधिक भागीदारी करनी होगी। जिला संयोजक पारस जैन ने बताया कि अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिला संयोजक आजाद पालीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस बेगूं अध्यक्ष पारस जैन, प्रधान पुष्पा जाट, पूर्व उपजिला प्रमुख जनकसिंह बस्सी, युकां प्रदेश महासचिव अभिमन्युसिंह जाड़ावत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जाट, लव पुरोहित, जिला परिषद सदस्य भूपेन्द्रसिंह रोलाहेडा, लेहरूलाल जाट, मांगीलाल धाकड़, शिवलाल त्रिपाठी विजयपुर थे। पंस सदस्य अकरम हुसैन, बद्रीलाल मेघवाल, माधुलाल अहीर, पूर्व उपप्रधान जगदीशचंद शर्मा, पूर्व पंस सदस्य भैरूदास वैष्णव, भगवतीलाल पोरवाल, सरपंच फूलचंद धाकड़, रघुवीरसिंह, रामचंद केलझर, शंभूलाल गुर्जर, गोरीलाल गुर्जर पांडोली, टीना भूतडा, दिनेश सोनी, नीरज शर्मा, अर्जुन खटवानी, गोपाल जाट, सत्यनारायण सेन, बालकिशन शर्मा धनेत, लादू लोदा, भैरूलाल भील, मदनलाल जाट, पप्पू जाट उदपुरा, लादूलाल पूर्बिया, शंभूलाल शर्मा, उपसरपंच मुकेश चेचानी, गोवर्धनसिंह लाखा का खेडा, पीरू गवारिया, गोपीलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच सुरेंद्रसिंह मौजूद थे।