- Hindi News
- वरिष्ठों ने दी आपदा सहायतार्थ शिविर के लिए राशि
वरिष्ठों ने दी आपदा सहायतार्थ शिविर के लिए राशि
चित्तौड़गढ़ | वरिष्ठोंसे पहली किश्त के रूप में 31 हजार रुपए जम्मू कश्मीर आपदा सहायतार्थ एकत्रित की गई है। वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं कलेक्टर वेदप्रकाश की प्रेरणा से वरिष्ठों ने पांच मिनट में जम्मू कश्मीर आपदा सहायता के लिए 31 हजार रुपए की प्रथम किश्त के रूप में अपने ही सदस्यों से एकत्रित किए। जिनमें 3100 रुपए बसंतीलाल जैन, 2200 रुपए बीएल ओझा, 2100 रुपए जीएल बांगड़, बीडी जोशी ने 1500, कमलेश आनंद ने 1100 रुपए, डा. आरएस मंत्री ने 1100 एक-एक हजार रुपए एचएस राठी, मदनलाल बाल्दी, कवि अब्दुल जब्बार, डा. एएल जैन ने सहायता दी।