पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार

लूट डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा. पुलिसने रूपावली तिराहे के पास श्रीनाथजी के बीड़े में डकैती की योजना बनाते पांच जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी मंगलवाड़ थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों ने राजसमंद सहित उदयपुर, चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा में लूट डकैती की 25 से ज्यादा वारदातें कबूली है।

एसपी श्वेता धनखड़ ने बताया कि डगवाड़ा गांव के ऊपर घाटी में पहाड़ी पर बने आश्रम में डकैती की योजना बनाते राशमी थानांतर्गत आरणी निवासी शंकर उर्फ रतन उर्फ मदन पुत्र ईश्वर उर्फ हीरा कालबेलिया, राजू उर्फ हौजी उर्फ राजिया पुत्र ईश्वर उर्फ हीरा कालबेलिया, नंगावली थाना मंगलवाड़ निवासी नारू उर्फ नारायण पुत्र मांगू कालबेलिया, नंगावली निवासी लक्ष्मण उर्फ कालू पुत्र मांगू कालबेलिया, आरणी निवासी हीरा उर्फ ईश्वर पुत्र नाथू कालबेलिया को पकड़ा है।

आरोपियों ने चित्तौड़ जिले में राशमी थाना क्षेत्र के सांखली समेत भदेसर, मंगलवाड़ के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा राजसमंद जिले में लूट, डकैती, चोरी नकबजनी की वारदातें कबूली। आरोपियों ने वर्ष 2008 में भदेसर थाना क्षेत्र में खेत पर सोती महिला के पैर काटकर कड़ियां लूट ली थी, जिससे महिला की मौत हो गई थी।