पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 पंचायतों के पुनर्गठन प्रस्ताव

11 पंचायतों के पुनर्गठन प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़. पंचायतीराजसंस्थाओं के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत कलेक्टर की ओर से जिले में पुनर्गठित होने वाली ग्राम पंचायतों की सूचना शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। इसके तहत चित्तौडगढ गंगरार की दो-दो तथा भैंसरोडगढ़ पंस की आठ ग्राम पंचायतें पुनर्गठित होंगी। कलेक्टर वेद प्रकाश की ओर से जारी सूचना के अनुसार गंगरार में सुदरी जोजरों का खेड़ा, चित्तौडगढ में पाल तथा अभयपुर के साथ भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति में मंडेसरा, राजपुरा, जावदा, बलकुंडीकलां, देवपुरा तथा टोलों का लुहारिया ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति में दो नई ग्राम पंचायतें बस्सी बहेलिया का गठन भी प्रस्तावित है। अधिसूचना के अनुसार इन सभी पर 27 अक्टूबर तक आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। आपत्ति संबंधित तहसीलदार या एसडीएम के अलावा कलेक्टर पंचायत कार्यालय में भी प्रस्तुत की जा सकती है।

न्यूज इनबॉक्स