वैन ट्रक की टक्कर में एक घायल
निम्बाहेड़ा. सदरथाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही वैन को सामने से रही ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। बमोरा जीरण मध्यप्रदेश निवासी विकास पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसका साथी बमोरा निवासी विनोद कुमार पुत्र लक्ष्मीलाल पाटीदार चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें विनोद को गंभीर चोटें आई। विनोद काे निम्बाहेड़ा सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।