पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में बालिका की मौत

दुर्घटना में बालिका की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13 घायल, चार उदयपुर रैफर

भास्करन्यूज. कन्नौज

भदेसर थाना क्षेत्र में होड़ा चौराहा पर शनिवार दोपहर ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी, जिससे एक बालिका की मौत हो गई तथा 13 महिला-पुरुष घायल हो गए। चार घायलों को उदयपुर रैफर किया गया। टैंपो में सवार लोग उदयपुर के सुंदरवास, आलू फैक्ट्री क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के थे, जो चित्तौड़गढ़ कालिका माता दर्शन के लिए रहे थे।

चित्तौड़गढ़-उदयपुर फोरलेन स्थित होड़ा चौराहा पर दोपहर करीब दो बजे उदयपुर की ओर से टैंपो आकर रुका। इस दौरान पीछे से आता अनियंत्रित ट्रक टैंपो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में उतर गया। ट्रक की टक्कर से टैंपो में सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी को चित्तौड़गढ़ श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 10 वर्षीय सुंदरवास उदयपुर निवासी सीमाकंवर पुत्री रामसिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल हुए उदयपुर के आलू फैक्ट्री क्षेत्र निवासी लक्ष्मणसिंह, रेखाकंवर प|ी लक्ष्मणसिंह, अन्नूकंवर प|ी गणपतसिंह तथा भंवरीदेवी प|ी जगदीशसिंह सोलंकी को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया। घायल देवेंद्रसिंह पुत्र गणपतसिंह सोलंकी, गणपतसिंह पुत्र चुन्नीलाल, जगदीशसिंह पुत्र चुन्नीलाल, सूरज पुत्र रामसिंह, कालूसिंह पुत्र गणपतसिंह जमनाकंवर प|ी रामसिंह काे भर्ती करने के साथ ही तीन घायल विक्की उर्फ पुष्पेंद्रसिंह, धर्मसिंह शिवसिंह का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। उदयपुर से भी परिजन चित्तौड़गढ़ पहुंचे। भदेसर पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची तथा ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

चित्तौड़गढ़. होड़ा चौराहा पर दुर्घटना के बाद अस्पताल में उपचार के बाद उदयपुर रैफर होती घायल महिला।

फाटक खोली कि ट्रक ने लिया चपेट में

अस्पतालमें भर्ती देवेंद्रसिंह ने बताया कि उन्होंने रास्ते में दो-तीन जगह दर्शन के बाद शनि महाराज के दर्शन किए। होड़ा चौराहा पर हैंडपंप देखकर पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुके। टैंपो की फाटक खोली ही थी कि पीछे से आए ट्रक ने टक्कर लगा दी। कुछ देर बाद पता चला कि सभी लोग घायल हालत में इधर-उधर पड़े थे।

अधूरीरह गई कालिका माता दर्शन की इच्छा

घायलजगदीशसिंह ने बताया कि नवरात्र में कालिका माता दर्शन की इच्छा लिए रवाना हुए थे। शनिवार होने से रास्ते में शनि महाराज के दर्शन कर लिए, लेकिन चित्तौड़ग