शादी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
चित्तौड़गढ़. नूरीसुन्नी अंजुमन संस्था राजस्थान के तत्वावधान में निम्बाहेड़ा में होने वाले मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा के लिए मीटिंग आयोजित की गई। संस्थापक इकबाल खिलजी ने बताया कि कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा में होने वाले सम्मेलन के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। अब्दुल रशीद, निसार अहमद, मोहम्मद सिद्दीक, फरीद शेख, फारुख मंसूरी, इमरान हुसैन, नूर मोहम्मद, सलीम खान उपस्थित थे।
बाढप्रभावितों के सहयोग की अपील (चित्तौडगढ): राजस्थानपेंशनर्स समाज के प्रदेश महामंत्री प्रेमशंकर सुमन के निर्देशन में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने जिले के समस्त उपशाखा अध्यक्षों एवं पेंशनर्स से आग्रह किया है कि वे जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा के समय उन्हें संबल प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता राशि जमा कराएं। कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में राशि भिजवाने की अपील की गई।