पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में एक नई ग्राम पंचायत पंचायत समितियां यथावत

जिले में एक नई ग्राम पंचायत पंचायत समितियां यथावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणविकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जिले में सिर्फ एक नई ग्राम पंचायत का गठन होगा, जबकि पंचायत समितियां यथावत रहेंगी।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत भैंसरोडगढ़ पंस की ग्राम पंचायत बाडोली का पुनर्गठन कर झालर बावडी को नई पंचायत बनाने के लिए आपत्तियां मांगी गई। जिले में मौजूदा 11 पंचायत समितियां पूर्ववत रहेगी। जिस पंचायत समिति में आबादी 2.5 लाख से अधिक अथवा ग्राम पंचायतों की संख्या 50 या उससे अधिक है, उसका ही पुनगर्ठन का नियम बनाया गया था। जिले की कोई भी पंचायत समिति इस नियम को पूरा नहीं कर पा रही है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं का पुनर्गठन पिछली बार 1991 में किया गया था। जिसमें सन 1981 की जनगणना को आधार रखा गया था। झालर बावडी के नई ग्राम पंचायत बनने पर जिले में 289 ग्राम पंचायतें हो जाएगी।

इसलिएझालर बावडी बन रही नई पंचायत: जिसभी पंचायत की जनसंख्या 7500 से अधिक है, उसका पुनर्गठन किया जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत बाडोलिया की जनसंख्या 14 हजार से अधिक है।

इनपंचायतों की जनसंख्या भी ज्यादा: जिलेमें ग्राम पंचायत बाडोलिया की 14 हजार, बस्सी 11 हजार, सावा 11 हजार, सेमलपुरा, अरनियापंथ दस-दस हजार, आकोला 11 हजार, गंगरार दस हजार के अलावा भैंसरोडगढ़ गादोला ग्राम पंचायत की आठ-आठ हजार, रानीखेडा की नौ हजार सांवलिया ग्राम पंचायत की जनसंख्या 7700 हैं। सरकार ने नई पंचायत बनाने में यह नियम भी रखा कि पुरानी पंचायत के गांवों की दूरी भी पांच से सात किलोमीटर की होना भी जरूरी है। इस नियम से कुछ पंचायतें नई पंचायतें बनने के करीब आकर भी पिछड़ गई।

ग्राम पंचायतों की स्थिति

जिलेमें कुल 288 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें चित्तौडग़ढ़ पंस में 39, गंगरार 21, राशमी 23, कपासन 23, भदेसर 25, भूपालसागर 19, निम्बाहेड़ा 35, डूंगला 26, बड़ीसादड़ी 23, बेगूं 31, भैंसरोडगढ़ पंस में 23 ग्राम पंचायतें हैं।

पंस जनसंख्या

चित्तौडग़ढ़195928

बेगूं 114635

भैंसरोडगढ़ 102429

कपासन 178471

निम्बाहेड़ा 157841

बड़ीसादड़ी 100553

भदेसर 123930

डूंगला 104607

गंगरार 103933

राशमी 88670

गंगरार 103933

पंस की जनसंख्या 2011

^पंचायतराज पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत जिले में एक भी नई पं