रीजनल चेयरमैन ने किया अवलोकन
निम्बाहेड़ा | लायंसक्लब के रीजनल चेयरमैन देवेंद्र पुराणिक जोन चेयरमैन अमरजीत वाधवा ने क्लब के स्थानीय केंद्र की गतिविधियों का रविवार को अवलोकन किया। कचरियाखेड़ी में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष एके श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम में जेके सीमेंट के नव नियुक्त यूनिट हेड एसके राठौड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने क्लब की नेत्रदान कार्य की सराहना की। सचिव श्यामलाल भराड़िया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया डॉ जेएम जैन ने लायनवाद नेत्रदान पर प्रकाश डाला। शांतिलाल मारू ,ज्ञानचंद ढेलावत, रामलाल बैरवा, बालकिशन शारदा, शांतिचन्द मेहता ,ललित प्रकाश शारदा, सुशील नागौरी, हरीश भराड़िया मनीष सोनी,कैलाश लढा,भरत आंजना, एन एस राजपूत,नानालाल भूतड़ा उपस्थित थे।
पुरस्कारवितरण समारोह हुआ (चित्तौड़गढ़): आत्मदयासंस्थान की ओर से कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह केशवमाधव सभागार में हुआ। संस्थान सचिव सुमित्रा गर्ग ने बताया कि मुख्य अतिथि दीपक पंचाेली थे। अध्यक्षता बालकृष्ण भराडिया थे। विशिष्ट अतिथि अनिता जोशी पुष्पेंद्र सिंह चंद्रावत थे। विश्वास शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।