पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी सरपंच के खिलाफ चालान पेश

आरोपी सरपंच के खिलाफ चालान पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीबीने समीपवर्ती अरनिया पंथ पंचायत के सरपंच हरिशंकर सालवी के खिलाफ उदयपुर स्थित एसीबी के विशेष कोर्ट में चालान पेश कर दिया। सरपंच को एक साल पहले एक टैंट व्यवसायी से उसके बिल पास करने की एवज में 1500 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

एसीबी के एएसपी भूपेंद्रसिंह चुंडावत ने बताया कि फरियादी अरनिया पंथ निवासी टैंट व्यवसायी भैरूलाल मेघवाल ने 30 सितंबर 2013 को चित्तौड़गढ़ ब्यूरो ऑफिस में लिखित शिकायत दी थी। इसके अनुसार पंचायत में दो आयोजनों में टैंट लगाने बर्तन सप्लाई करने के काम का साढ़े हजार रुपए का बिल बकाया था। सरपंच हरिशंकर सालवी बिल पास करने में टालमटोल कर रहा था। एक अक्टूबर 2013 को की गई कार्रवाई में इंस्पेक्टर जयमलसिंह के नेतृत्व में टीम ने अरनिया पंथ में हाइवे के पास सरपंच हरिशंकर सालवी को गिरफ्तार कर उसके पास भैरूलाल से लिए गए रिश्वत के 1500 रुपए बरामद किए थे। सोमवार को सरपंच हरिशंकर के खिलाफ उदयपुर स्थित भ्रष्टाचार मामलों की विशेष अदालत में चालान पेश किया गया।