शिक्षकों का वेरीफिकेशन दुर्भाग्यपूर्ण
दो दिवसीय प्रधानाध्यापक वाकपीठ संपन्न
भास्करन्यूज. चित्तौड़गढ़
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार शिक्षकों का वेरीफिकेशन कराने की बात कर रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। यह वातावरण सरकारी कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं है। जाड़ावत शनिवार को जिलास्तरीय प्रधानाध्यापक सत्रारंभ वाकपीठ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
जाड़ावत ने कहा कि शिक्षकों का पूरा समय योजनाओं के क्रियान्वयन में ही निकल जाता है, ऐसे में पढ़ाए कब। इस सरकार ने 17 हजार पदस्थापन निरस्त कर दिए। आए दिन किसी किसी को एपीओ करने की बातें सुन रहे हैं। उन्होंने दो दिवसीय वाकपीठ के समापन की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षक जिले को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते रहे। अध्यक्षता डीईईओ कन्हैयालाल रैगर ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति गीता देवी योगी, उप सभापति संदीप शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, सवाईमाधोपुर डीईओ माध्यमिक सुभाष शर्मा, एडीईओ राजेंद्र कुमार शर्मा, आदित्य सीमेंट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी संग्राम सिंह, प्रधान पुष्पा जाट, पार्षद लादूलाल लुहार पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़ थे। वाकपीठ जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल भट्ट जिला सचिव गौरीशंकर दशोरा ने बताया कि समारोह में सेवानिवृत शिक्षकों, पूर्व डीईओ शर्मा सहित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों, सभी बीईईओ, ब्लाक अध्यक्षों एवं ब्लाक सचिवों का सम्मान किया गया। बीईईओ अनिल पोरवाल ने आभार जताया।
एबीईईओ सूर्यप्रकाश पाठक, ब्लाक सचिव दिनेश सालवी, वंडर सीमेंट के राहुल व्यास, डाइट प्राचार्य मीना रागानी, व्याख्याता गिरिराज प्रसाद शर्मा, प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा, बसंतीलाल पंचोली, शिक्षक संघ राष्ट्रीय सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह मौजूद थे।
चित्तौड़गढ़. प्रधानाध्यापकवाकपीठ के समापन समारोह में मंचासीन पूर्व विधायक, उपसभापति अन्य अतिथि।
कलेक्टर ने भी किया अवलोकन
समापनसे पहले कलेक्टर वेदप्रकाश भी प्रधानाध्यापक वाकपीठ में पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि दो दिन के मंथन से शिक्षा में सुधार के प्रयास होंगे। स्वागत करते हुए वाकपीठ जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल भट्ट जिला सचिव गौरीशंकर दशोरा ने जानकारी दी।