तीन लाख के जेवर उड़ाए
शहर के कलेक्ट्रेट चौराहा क्षेत्र में मीरा मार्केट स्थित एक दुकान में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।
मीरानगर निवासी सुशील जैन शनिवार सुबह करीब 11 बजे मीरा मार्केट स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें सामान अस्त-व्यस्त मिला। आलमारी के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने करीब सात किलो चांदी के जेवर तथा एक तोला सोने के जेवर चुरा लिए। बताया गया कि चोर जैन की दुकान के पीछे अन्य दुकान की सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचे। वहां से वे जैन की दुकान की सीढ़ियों की पहली पट्टी को तोड़कर नीचे बनी बखारी में से घुसे और नीचे कूदे। चोर आलमारी में से माल पर हाथ साफ करने के बाद फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल दलपतसिंह भाटी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। कुछ देर बाद डीएसपी कानसिंह भाटी भी पहुंचे और मौका-मुआयना किया। गौरतलब है कि करीब एक-डेढ़ महीने पहले भी प्रतापनगर स्थित सर्राफा व्यवसायी की दुकान से इसी तरीके से छत के रास्ते आकर हजारों रुपए के गहने चुरा लिए थे। इससे लगता है कि चोर दुकानों की रैकी करने के बाद सामने से आने के बजाय छत के रास्ते कमजोर उनके लिए सुरक्षित जगह से आने की जुगत लगाते हैं।
चित्तौड़गढ़. मीरामार्केट स्थित सर्राफा दुकान में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान।
रात में बंद रहती हैं रोड लाइटें
मीरानगरमीरा मार्केट क्षेत्र में बीते-दो दिन से रात 11 बजने के बाद रोड लाइटें बंद हो जाती हैं तथा रात भर क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। इससे चोरों को उनके काम को अंजाम देने में आसानी रहती है। कुछ समय पहले भी रात को रोड लाइटें बंद रहने दिन में चलने की की शिकायत नगर परिषद को की गई थी। कुछ दिन रात के समय रोड लाइटें चलने के बाद फिर से बंद होने लगी। इस पर परिषद ध्यान नहीं दे रही।
दोरातों में दो कारें चोरी
शहरमें बीती दो रातों में कोतवाली सदर थाना क्षेत्रों में दो कारें चोरी हो गई। सदर थाना क्षेत्र में कुंभानगर निवासी कृष्णगोपाल पुंगलिया के घर के बाहर से गुरुवार रात उनकी कार चोरी हो गई। इसी तरह, कोतवाली क्षेत्र में कबीर कॉलोनी से भी शुक्रवार रात भैरूलाल पुत्र डालचंद शर्मा के घर के बाहर से कार चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।