गर्भवती महिला की मौत
बस्सी. बल्दरखाके पास शनिवार दोपहर ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। बिहारीपुरा निवासी गिरधारीलाल पुत्र लालूराम गुर्जर बाइक पर गर्भवती प|ी कमला (22) के साथ चित्तौड़गढ़ की ओर से रहा था। बल्दरखा के पास पीछे से आते ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अासपास के लोग दौड़कर पहुंचे और दोनों को बस्सी अस्पताल पहुंचाया, जहां कमला को मृत घोषित कर दिया गया। कमला के करीब छह-सात माह का गर्भ था।