पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपकी डिजाइन का हो सकता है डाक टिकट

आपकी डिजाइन का हो सकता है डाक टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाक विभाग ने देशभर से चित्रकृतियां मांगी है। बेस्ट डिजाइन का डाक टिकट आगामी गणतंत्र दिवस पर जारी किया जाएगा। डिजाइन की थीम ‘स्वच्छ भारत’ रखा गया है। इसमें चयनित पहले तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

पोस्ट मास्टर जनरल दक्षिण क्षेत्र अजमेर (पीएमजी) जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को ‘स्वच्छ भारत’ थीम पर अपने बनाए चित्र भेजने होंगे। आमजन की चाहत होती है कि उनकी बनाई कृति, चित्र आदि धरोहर के रूप में अंकित हो। आमजन की इसी सोच को साकार करने के लिए डाक विभाग ने टिकट डिजाइन प्रतियोगिता निकाली है। पेंटिंग इंक, वाटर ऑयल कलर से बनाई जा सकती है। कंप्यूटर प्रिंट पेंटिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। पेंटिंग के पीछे प्रतिभागी को अपना नाम, उम्र, पिनकोड के साथ आवास का पता, मोबाइल नंबर ईमेल लिखना होगा। मौलिकता का एक घोषणा पत्र भी संलग्न करना होगा। डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागी अपनी चित्र कृति स्पीड पोस्ट से 15 अक्टूबर तक सहायक महा निदेशक, डाक भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली पते पर भेज सकते हैं। लिफाफे पर गणतंत्र दिवस 2015 डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता अंकित करना होगा।