- Hindi News
- सड़कों पर झाड़ू लगाकर की अभियान की शुरुआत
सड़कों पर झाड़ू लगाकर की अभियान की शुरुआत
जिलेभर में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़
राज्यसरकार केे 25 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत विधायक चंद्रभानसिंह आक्या तथा कलेक्टर वेद प्रकाश समेत अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने शहर में गोल प्याऊ चौराहा पर झाडू लगाकर की।
गोल प्याऊ चौराहा पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने आयोजित सादे समारोह में विधायक चंद्रभानसिंह कलेक्टर वेद प्रकाश ने शहरवासियों से अभियान में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने घर मोहल्ले को साफ रखेंगे तो शहर खुद ही साफ हो जाएगा। घर का कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय कचरा पात्र या निर्धारित स्थान पर डालें। इसके बाद विधायक कलेक्टर समेत पूर्व नगरपालिका चेयरमैन भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश झंवर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ. अाईएम सेठिया, पूर्व जिला महामंत्री भंवरसिंह राठौड़ आदि ने सड़कों पर झाडू निकालकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने सदर बाजार में भी झाडू़ निकालकर सफाई का संदेश दिया। कार्यक्रम में एडीएम हरजीलाल अटल, एडीएम भूअ डॉ. रौनक बैरागी, तहसीलदार श्रवणसिंह राठौड़, नगर परिषद आयुक्त मगनलाल योगी, एक्सईएन प्रदीप गर्ग, एईएन महेंद्रसिंह हाड़ा, नेता प्रतिपक्ष छोटूसिंह शेखावत, कन्हैयालाल खटीक, पूर्व नपाध्यक्ष नीरू अहीर, जिंक के चेतन खमेसरा, जिला क्लब के शरद गंगवार, पार्षद चेतन खत्री, सावन छीपा, सुधीर जैन आदि मौजूद थे।
हिंदुस्तान जिंक की ओर से कपड़े के थैलों का भी वितरण किया गया। आयोजन के दौरान वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष नवरतन पटवारी, महासचिव आरसी डाड, बीएल ओझा, प्रवक्ता देवेंद्रकुमार शर्मा, केएल नाराणीवाल, गंगाधर सोलंकी, रामनिवास गाजरे, रमेशचंद्र ओझा, छीतरमल टेलर आदि ने भी अभियान में सहयोग दिया।
निम्बाहेड़ा| नगरपालिका द्वारा सुबह 11 बजे बस स्टैंड परिसर में विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, चेयरपर्सन ममता शारदा, एसडीएम हेमेन्द्र नागर ने सड़क पर झाडू लगाकर अभियान शुरू किया। उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक आचार्य, मोतीलाल आहुजा, उमेश तोतला, रामगोपाल खंडेलवाल, नितिन चतुर्वेदी, तरुणा गोखरू, रानी लोढ़ा, जेठानंद खत्री आदि उपस्थित थे।
बड़ीसादड़ी| नगरपालिका के तत्वावधान में विधायक गौतम दक ने सुबह 11 बजे दुर्गामाता मंदिर परिसर से अभियान शुरू किया।