कई जगह पर बिजली बंद रहेगी
चित्तौड़गढ़ | सावास्थित 220 केवी जीएसएस की मरम्मत रखरखाव के कारण शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सावा जीएसएस से लगे 33 केवी फीडर सावा, शंभूपुरा, पाटनिया फीडरों पर स्थित सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बस्सी| कस्बेमें 132-33 केवी जीएसएस पर रखरखाव के कारण 33-11 केवी बस्सी, पालका , सोनगर, विजयपुर, पालछा, नगरी, सादी सुल्तानपुरा जीएसएस सहित संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी जेईएन परमिंदरसिंह ने दी।
राशमी| बिजलीनिगम के एईएन नरेंद्रपुरी गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक राशमी, भीमगढ़, पहुंना, सोमी, सिंहाना, आरनी, गंदरफ, डिंडोली जीएसएस से जुडे गांवों में बिजली बंद रहेगी।