संस्कृत संभाषण कार्यक्रम आयोजित
संस्कृतभारती द्वारा 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन विशाल अकादमी उमावि गांधीनगर में हुआ। समापन में मुख्य अतिथि आरएसएस प्रचारक पृथ्वी सिंह थे। अध्यक्षता विभाग प्रमुख आलोक सिंह ने की। अमित सिंह ने ध्येय मंत्र एवं नरेश देशबंधु ने अनुभव कथन सुनाया। स्वयं सेविका ललिता दायमा ने संस्कृत का महत्व बताया। संचालन संस्कृत भारती नगर सह संयोजक आचार्य मनीष ने किया।