पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोर्चा की मीटिंग में जिलाध्यक्ष ने दिलाई शपथ

मोर्चा की मीटिंग में जिलाध्यक्ष ने दिलाई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | नगरपरिषद चुनाव के लिए भाजयुमो नगर मंडल की मीटिंग हुई। नगर महामंत्री निलेश बल्दवा ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने युवाओं को हाथ खड़े कर शपथ दिलाई कि वार्ड प्रत्याशी जो भी हो, उसे जिताएंगे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक जोशी ने की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रदीप काबरा, उमेश देवनानी विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। नगर महामंत्री प्रदीप काबरा ने आभार जताया। नगर अध्यक्ष जोशी ने वार्ड मीटिंग के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए। संजय सिसोदिया, कमल अग्रवाल, लोकेश शर्मा, गोविंद चावला, जाकिर कुरैशी, अमित प्रजापत, अमित जैन, गोपाल गवारिया आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ इनबॉक्स