- Hindi News
- चंदेरिया से किया स्वच्छ राजस्थान का आगाज
चंदेरिया से किया स्वच्छ राजस्थान का आगाज
{सभापति ने बाइक से किया वार्डों का भ्रमण
भास्करन्यूज | चित्तौड़गढ़
स्वच्छराजस्थान अभियान की शुरूआत नगरपरिषद ने चंदेरिया क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से पांच में किया। आयुक्त महावीरसिंह ने बताया कि नगरपरिषद सभापति सुशील शर्मा ने अभियान की शुरूआत कर जानकारी दी। मंगलवार को सभापति शर्मा, उपसभापति भरतकुमार जागेटिया नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी, सफाई निरीक्षक, सफाई जमादारों सहित परिषद के संसाधनों जेसीबी, लोडर, ट्रैक्टर के साथ पहुंचे। साथ ही पार्षद अशोक जोशी, घनश्याम मेनारिया, बेबीकंवर , मुन्नादेवी , भारत देवी, जयकुमार के साथ स्वच्छ राजस्थान अधिनियम की शुरूआत की। चंदेरिया के वार्ड नंबर एक से पांच तक पूरे क्षेत्र में सघन सफाई करवाई गई। सभापति ने बाइक से सभी वार्डों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा।