कथक से समझाई कृष्ण लीलाएं
जयकिशनमहाराज की शिष्या एवं दिल्ली कथक केंद्र की कलाकार इप्सिता चटर्जी ने मंगलवार को दो स्कूलों में प्रस्तुतियां दी। कथक से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर विद्यार्थियों को नृत्य अभ्यास कराया।
पहली प्रस्तुति राउप्रावि बोजूंदा में दी। इप्सिता ने कथा कहे सो कथक कहावे कहकर नृत्य की संक्षिप्त जानकारी दी। स्पिक मैके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेपी भटनागर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक दर्शना दशोरा ने बताया कि संचालन फतह सिंह सोलंकी, स्वागत सुमन शर्मा, आभार दिलीप सिंह ने जताया।दूसरी प्रस्तुति रामावि चौथपुरा में दी। यहां श्रीकृष्ण को गोपियों द्वारा महिला बनाकर श्रृंगार कर माखन खिलाने की प्रस्तुति दी।
आजयहां पर प्रस्तुति: चटर्जीबुधवार सुबह साढ़े दस बजे राउमावि जालमपुरा एवं दोपहर 12 बजे उप्रावि खोर में प्रस्तुति देंगी।
चित्तौड़गढ़ | बोजुंदामें प्रस्तुति देते हुए कथक नृत्यांगना इप्सिता चटर्जी।