हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू
जिलाउद्योग केंद्र जिला प्रशासन की ओर से शहर के कीरखेडा स्थित ग्रामीण हाट बाजार में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी मेला मंगलवार शाम विधिवत उदघाटन पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।
कलेक्टर वेदप्रकाश एसपी प्रसन्न खमेसरा की उपस्थिति में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या तथा सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, नप सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व चेयरपर्सन नीरूदेवी अहीर ने उदघाटन किया। अतिथियों ने पूजा अर्चना के बाद स्टालों का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली।
जिला उद्योग केंद्र जीएम अरूणा शर्मा ने स्वागत करते हुए बताया कि मेले में जिंक की ओर से सखी ब्रांड की स्टालें लगाई गई है। आकोला की रंगाई, छपाई, बस्सी की काष्टकला, भदेई के कारपेट, जैसलमेर, टोक की शाल, मांगरोल के कलाकारों की ओर से तैयार उत्पाद, उदयपुर की राजस्थानी प्रिंट की चद्दरें, फड़ पेंटिंग, चांदी पर मीनाकारी के अलावा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, आचार सहित खाद्य सामग्री का प्रदर्शन करते हुए विक्रय के लिए सामग्री रखी गई है। मेला 14 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मार्बल संघ अध्यक्ष गोविंद गदिया, विपिन लढा, नित्यानंद जिंदल, राकेश मंत्री, पार्षद अशोक जोशी, सरपंच कमलेश पुरोहित, सागर सोनी मौजूद थे। समारोह स्थल पर ऐसे लोगों की कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो बतौर हाबी आर्ट को चुनते हैं।
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने ने मेला भ्रमण के दौरान एक स्टाल से हल्दी, अदरक का आचार, मूंग की बडी और चने का पापड़ सहित अन्य सामग्री की खरीददारी की बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ मार्बल संघ अध्यक्ष गोविंद गदिया ने लकड़ी के पेन रुमाल खरीदे। कलेक्टर विधायक आक्या, धाकड़ आकोला की रंगाई छपाई के उत्पाद और फड़ चित्रकार रामगोपाल जोशी की चित्रकारी को देख उत्साहित हुए। मोलेला आर्ट को भी सराहा गया।
आमजन की उपस्थिति नगण्य
ग्रामीणहाट में हस्तशिल्प कला, प्रदर्शनी मेला शुभारंभ पर आमजन की उपस्थिति बहुत कम दिखी। आयोजक विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी, चुनिंदा जनप्रतिनिधि, मार्बल उद्यमियों की संख्या तो रही, लेकिन आमजन की संख्या नगण्य थी।
ग्रामीणहाट को विकसित करने के निर्देश
कलेक्टरवेदप्रकाश ने हाट बाजार की बनावट एरिये की प्रशंसा करते हुए जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक शर्मा से कहा कि प्रयास कर इस जगह को विकसित क