जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
नगरके महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर स्थित कैलाशनगर में रहने वाली एक विवाहिता की मंगलवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। इसी तरह, सेमलपुरा मोड़ पर लावारिस हालत में बीमार मिले एक अज्ञात अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थानांतर्गत डूंगलावाणी कांकरवा फला निवासी मुकेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कैलाशनगर में ठेकेदार सुरेशचंद्र के गोदाम में प|ी समेत रहता है। मंगलवार सुबह 7.30 बजे वह नहाने गया तो उसकी प|ी संतोषीदेवी (20) खाना बना रही थी। वह वापस लौटा तो उसकी प|ी ने एक डिब्बी में से कोई विषाक्त वस्तु खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे इसी गोदाम में रहने वाले अन्य साथियों के साथ मिलकर श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर कोतवाली से एएसआई बद्रीलाल मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।
इधर, कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा मोड़ के पास सोमवार सुबह गंभीर बीमार अवस्था में अधेड़ पड़ा मिला।
इस पर नेशनल हाइवे का के वाहन ने उसे श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया। यहां उसने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। बताया गया कि लगभग 40 वर्षीय इस व्यक्ति ने चौकड़ीदार लाल शर्ट सफेद पैंट पहन रखी थी। उसके पास कोई दस्तावेज या अन्य कागज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।